असम: वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं

Photo: IndianAirForce FB page

गुवाहाटी/दक्षिण भारत। असम के जोरहाट ज़िले में शनिवार को लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का एक विमान एएन-32 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यह घटना तब हुई जब विमान रोवरिया इलाके में वायुसेना के एयरबेस पर उतर रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार, एएन-32 एक टर्बोप्रॉप, दो इंजन वाला मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसने पहली बार जुलाई 1976 में उड़ान भरी थी और इसे 1977 के पेरिस एयर शो में प्रदर्शित किया गया था।

एएन-24 का एक संस्करण, जिसमें अपग्रेडेड इक्विपमेंट और ज़्यादा पावरफुल इवचेंको एआई-20 इंजन लगाए गए थे। इसे खराब मौसम में उड़ान भरने के लिए तैयार किया गया है।

इस विमान का निर्माण साल 1980 से 2012 तक किया गया था और यह अभी भी सेवा में है। यह एंटोनोव एएन-24 परिवार का चौथा सदस्य है। इसने एएन-24, एएन-30 और एएन-26 की जगह ली और रद्द किए गए एएन-132 से पहले आया।

About The Author: News Desk