जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति मिली: कॉकरोच जनता पार्टी

सीजेपी युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है

Photo: cockroachjantaparty Instagram

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को घोषणा की कि उसे दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है।

बता दें कि सीजेपी युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है, जो नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी जैसी परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, जो शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे, और राजधानी में मौजूद अन्य समर्थकों को दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई।

इस मुहिम में शामिल होने के लिए अमेरिका से लौटे दीपके ने इस अभियान को एक शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन बताया।

सीजेपी ने एक बयान में कहा, 'पुलिस अधिकारी उनसे एयरपोर्ट पर मिले और अब कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारियों से कह रही है कि वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचें, न कि पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन।'
 
इस विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करने वाले कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर दीपके को गिरफ़्तार किया गया, तो वे छह हफ़्ते का उपवास रखेंगे।

About The Author: News Desk