सिद्दरामय्या दोपहर 2.30 बजे अपना इस्तीफा देने के लिए लोक भवन जाएंगे!

सिद्दरामय्या 3.00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे

फोटो: सोशल मीडिया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या, जिन्होंने अपने आवास पर आयोजित नाश्ते के दौरान अपने कैबिनेट सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी थी, दोपहर 2.30 बजे लोक भवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उनके कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सिद्दरामय्या बाद में दोपहर 3.00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
 
कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि सिद्दरामय्या ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने पद से हटने के फैसले के बारे में बताया और कहा कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार डीके शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे।

मंत्री ने यह बात तब कही, जब सिद्दरामय्या ने अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट सहयोगियों के लिए नाश्ते की बैठक आयोजित की।

सीएमओ सूत्रों के अनुसार, सिद्दरामय्या ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा, क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी आलाकमान ने उनसे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा था।
 
हालांकि, लोक भवन के सूत्रों ने बताया कि सिद्दरामय्या ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है। वे निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर गए हैं।

इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री अपना इस्तीफ़ा लोक भवन के सचिव को सौंप सकते हैं, अधिकारी ने बताया कि अगर सिद्दरामय्या चाहें तो ऐसा कर सकते हैं। 

About The Author: News Desk