नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलों का दौर जारी है। अब कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने स्थिति स्पष्ट की है।
उन्होंने पार्टी की एक बैठक के बाद कहा कि यह चर्चा सिर्फ आगामी राज्यसभा चुनावों और कर्नाटक के परिषद चुनावों पर आधारित थी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। उनमें कोई हकीकत नहीं है।
केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हमारी विस्तृत बैठक हुई। पूरी चर्चा सिर्फ आगामी राज्यसभा चुनावों और कर्नाटक के परिषद चुनावों पर केंद्रित थी।'
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, वे कोरी अटकलें ही हैं। उनमें ज़रा भी सच्चाई नहीं है।
कांग्रसे नेता ने यह भी बताया कि कर्नाटक की राज्यसभा और परिषद सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों की सीटों की तरह ही उन सीटों के साथ कर दी जाएगी। आज की बैठक में यही तय किया गया था।
हालांकि सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर जारी है।