पश्चिम बंगाल: फाल्टा में भाजपा की हुई भारी जीत

देबांग्शु पांडा विजयी रहे

पश्चिम बंगाल: फाल्टा में भाजपा की हुई भारी जीत

Photo: BJP4Karnataka FB Page

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट के लिए हुए पुनर्मतदान का नतीजा रविवार को घोषित हो गया। यहां से भाजपा ने भारी अंतर से जीत हासिल कर ली है।

Dakshin Bharat at Google News
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के देबांग्शु पांडा विजयी रहे हैं। उन्हें कुल 149666 वोट मिले हैं। उन्होंने 109021 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। 

दूसरे स्थान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी रहे हैं। उन्हें कुल 40645 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 10084 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान चुनावी मुकाबले में कोई कमाल नहीं दिखा सके। वे टक्कर में ही नहीं रहे। उन्हें सिर्फ 7783 वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रकांत रॉय को 983 वोट मिले हैं। 

एक और निर्दलीय उम्मीदवार दीप हाटी 247 वोट लेने में सफल रहे। हालांकि वे सभी उम्मीदवारों में अंतिम स्थान पर रहे। 784 वोट नोटा के हिस्से में आए हैं। 

हालांकि इस मुकाबले की एक बात चौंकाती है। जहांगीर खान को पोस्टल वोट सबसे ​ज्यादा (1526) मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार यहां काफी पीछे रहे। उन्हें सिर्फ 245 पोस्टल वोट ही मिल पाए। 

अगर कुल मत प्रतिशत की बात करें तो देबांग्शु पांडा के हिस्से में 71.2 प्रतिशत वोट आए हैं। शंभूनाथ कुर्मी 19.34 प्रतिशत वोटों पर कब्जा करने में सफल रहे। वहीं, जहांगीर खान को सिर्फ 3.7 प्रतिशत वोट मिले।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download