सीबीआई ने नीट पेपर लीक के 'सरगना' को गिरफ़्तार किया

प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी पैनल का हिस्सा थे

Photo: cbi website

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सीबीआई ने पुणे से एक प्रोफेसर को गिरफ़्तार किया है, जिस पर नीट पेपर लीक मामले का सरगना होने का आरोप है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लातूर के मूल निवासी और रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी उस पैनल का हिस्सा थे, जिसने वर्षों तक नीट का प्रश्न पत्र तैयार किया था।

उन्होंने बताया कि कुलकर्णी को पुणे स्थित उनके आवास से गिरफ़्तार किया गया।

 

About The Author: News Desk