असम में भाजपा की जोरदार वापसी के संकेत, रुझानों में 77 सीटों पर बढ़त

कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है

Photo: @BJP4India X account

दिसपुर/दक्षिण भारत। असम विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भाजपा जोरदार वापसी करती नजर आ रही है। उसने अब तक 77 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है। बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट भी 10 सीटों पर आगे है। इसी तरह असम गण परिषद 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 2 सीटों पर आगे है। यूनाइटेड पीपल्स पार्टी, लिबरल ने 1 सीट पर बढ़त बरकरार रखी है। रायजोर दल 1 सीट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 7748 वोटों की भारी बढ़त ले ली है। वे अब तक 11821 वोट हासिल कर चुके हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग हैं। निर्दलीय उम्मीदवार दीपिका दास तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें अब तक सिर्फ 246 वोट मिले हैं। यहां तीन उम्मीदवा ही मैदान में हैं। अब तक 332 वोट नोटा के हिस्से में आए हैं।

जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई पिछड़ गए हैं। यहां भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी 9285 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रणब प्रियंकुश दत्ता सिर्फ 249 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। 500 लोगों ने नोटा पर विश्वास जताया है।

दिसपुर से भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है। यहां उसकी उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर गोस्वामी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। भाजपा के प्रद्युत बोरदोलोई ने 22310 वोटों की शानदार बढ़त बना ली है। बिन्नाकांडी से एआईयूडीएफ के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल आगे चल रहे हैं। हालांकि वोटों का अंतर सिर्फ 1256 है। असम जातीय परिषद के रेजाउल करीम चौधरी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

About The Author: News Desk