नई दिल्ली/दक्षिण भारत। अप्रैल में कुल जीएसटी संग्रह 8.7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.43 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
इससे पहले, अब तक का सबसे ज़्यादा संग्रह पिछले साल अप्रैल में दर्ज किया गया था, जो 2.23 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा था।
घरेलू लेन-देन से कुल राजस्व 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा हो गया, जबकि अप्रैल 2026 में आयात से जीएसटी संग्रह में ज़बरदस्त 25.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 57,580 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
अप्रैल के दौरान रिफंड 19.3 प्रतिशत बढ़कर 31,793 करोड़ रुपए हो गया। रिफंड एडजस्ट करने के बाद, जीएसटी संग्रह 7.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.11 लाख करोड़ रुपए हो गया।