सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

नीतीश कुमार ने कल दिया था इस्तीफा

Photo: samratchoudharyofficial FB Page

पटना/दक्षिण भारत। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे राज्य में इस पद पर पहुंचने वाले भाजपा के पहले नेता हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बिहार में सत्ताधारी राजग के शीर्ष नेता, जिसमें भाजपा, जद (यू) और तीन अन्य पार्टियां शामिल हैं, ने इस समारोह में शिरकत की।

इनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान, नीतीश कुमार तथा राजग के सभी विधायक शामिल थे।

नीतीश कुमार, जो अब राज्यसभा सांसद हैं, ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया और अपनी कैबिनेट भंग कर दी। उस कैबिनेट में सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री थे और उनके पास गृह विभाग का अहम प्रभार था।

सम्राट चौधरी, जो साल 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, को मंगलवार को पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों - जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना गया। संसदीय बोर्ड ने शिवराज सिंह चौहान को इस कार्य के लिए 'केंद्रीय पर्यवेक्षक' नियुक्त किया था।

About The Author: News Desk