तेल अवीव में गिरे ईरानी मिसाइल के टुकड़े, 6 लोग घायल

आईडीएफ के सैनिकों को उस इलाके में भेजा गया

Photo: Google Map

तेल अवीव/दक्षिण भारत। इज़राइली मीडिया ने कहा है कि मंगलवार सुबह एक ईरानी मिसाइल को रोके जाने के बाद, तेल अवीव इलाके में उसके टुकड़ों के गिरने से कम से कम छह लोग घायल हो गए।

जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, मध्य इज़राइल की ओर दागी गई एक ईरानी मिसाइल को रोके जाने के बाद, एक इमारत पर मिसाइल के टुकड़े गिरे हैं। तेल अवीव क्षेत्र में धुआं उठता देखा गया।

इज़राइली मीडिया पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में भी, हमले के बाद उस इलाके में एक वाहन में आग लगी दिखाई दे रही है।

अधिकारियेां ने बताया कि इलाके में टुकड़े गिरने की रिपोर्ट मिलने के बाद, आपातकालीन सेवाओं को पूरे क्षेत्र में कई जगहों पर भेजा जा रहा है।

हमले की रिपोर्ट मिलने के बाद आईडीएफ के खोज और बचाव सैनिकों को भी उस इलाके में भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सायरन बजने के बाद आश्रय स्थलों की ओर जाते समय मामूली चोटें लगने से कई लोगों का इलाज किया गया।

इसके अलावा, रोश हा’आइन नगरपालिका ने पुष्टि की कि शहर में कई जगहों पर टुकड़े गिरे, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि शहर के भीतर किसी मिसाइल का सीधा हमला नहीं हुआ।

नगरपालिका ने बताया कि आपातकालीन कर्मी शहर के पास एक खुले इलाके में और हमलों की रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं।

नगरपालिका ने यह भी घोषणा की कि एक मिसाइल का कुछ हिस्सा रूट 444 पर गिरा है। इसके आस-पास के इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस की बम निरोधक इकाइयों सहित आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं। 

About The Author: News Desk