कैटफेट में आतिथ्य क्षेत्र के विद्यार्थियों और पेशेवरों को मिला मंच

प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्कृष्टता का प्रदर्शन हुआ

डॉ. सैंडिल्यन ने सबका स्वागत किया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कैटफेट 2026 का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एआईएचएमसीटी) के प्राचार्य डॉ. सैंडिल्यन ने सबका स्वागत किया। 

इस कार्यक्रम ने देशभर से आतिथ्य क्षेत्र के विद्यार्थियों और पेशेवरों को एक मंच दिया। यहां आतिथ्य और पाक कला के क्षेत्र में प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्कृष्टता का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान 30वें पाठ्यक्रम की रितिशा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा ने अपने संबोधन से सबको प्रेरित किया। इसके बाद 'अवसर और चुनौतियां: स्वदेशी होते हुए भी सतत कैसे रहें' विषय पर पैनल चर्चा हुई। एडब्ल्यूईएस परिसर के निदेशक ब्रिगेडियर वीवी सुब्रमण्यम ने समापन वक्तव्य दिया। 

इसके बाद अल्टीमेट कलिनरी चैलेंज, बेकर्स बूस्ट, मिक्सोलॉजी, ग्यूरिडॉन सेवा, इम्प्रेसारियो (हाउसकीपिंग) और फ्रंटलाइन फिएस्टा स्पर्द्धाएं हुईं, जिनमें 18 टीमों के 111 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

समापन समारोह में बेंगलूरु नॉर्थ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. लोकनाथ, साउथ इंडिया कलिनरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शेफ कासी विश्वनाथन, कार्यकारी सहायक प्रबंधक हेमंत शर्मा भी मौजूद थे।

About The Author: News Desk