ईरान का दावा: नेतन्याहू के कार्यालय के पास पहुंचीं मिसाइलें

ईरानी मिसाइलों ने कई ठिकानों पर हमला किया

Photo: @Khamenei_fa X account

तेहरान/दक्षिण भारत। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि उसके देश की मिसाइलें वेस्ट बैंक के कब्ज़े वाले अल-कुद्स (यरूशलम) में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के करीब तक पहुंच गई हैं।

उसने इज़राइली नेटवर्क आई24 का हवाला देते हुए कहा कि ईरानी मिसाइलों ने कब्ज़े वाले अल-कुद्स में कई ठिकानों पर हमला किया, जो नेतन्याहू के दफ़्तर से महज़ कुछ मीटर की दूरी तक पहुंच गई थीं।

कुछ मीडिया आउटलेट्स ने यह भी दावा किया कि सिर्फ एक ईरानी मिसाइल को रोका जा सका, जबकि बाकी मिसाइलें इज़राइल की हवाई सुरक्षा को भेदकर अपने लक्ष्यों तक पहुंच गईं।

इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में घोषणा की कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 57वीं लहर ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमले के सबसे कम उम्र के शहीद को समर्पित थी। 

उसने कहा कि इस ऑपरेशन में कब्ज़े वाले इलाकों के बीचों-बीच स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें कमांड और कंट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर, मिसाइल डिफेंस सिस्टम और अल उदीद बेस शामिल थे, जहां 'अमेरिकी आतंकवादी' तैनात हैं। 

इन ठिकानों पर सटीक मार करने के लिए मध्यम-दूरी की ठोस और तरल ईंधन वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

About The Author: News Desk