बेंगलूरु/दक्षिण भारत। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रेन सं. 20607 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस को बेंगलूरु और मैसूरु के बीच पूरी तरह महिला क्रू द्वारा संचालित कर इस दिन का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर बल्ला शिवपार्वती ट्रेन की लोको पायलट, अस्वथी एस नायर सहायक लोको पायलट और प्रियदर्शिनी ट्रेन मैनेजर (गार्ड) थीं। इस तरह भारतीय रेलवे के महत्त्वपूर्ण संचालनात्मक पदों पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाया गया।
ट्रेन को वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक प्रिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (समन्वय) उमा शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक निवेदिता बलारड्डियावर और मंडल विद्युत अभियंता (ट्रैक्शन संचालन) अखिल मट्टू द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए महिला कर्मचारियों और महिला यात्रियों को गुलाब भेंट कर स्वागत किया गया।