नवलगढ़/दक्षिण भारत। झुंझुनूं जिले के कोलसिया गांव से सोमवार को खाटूधाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। इस अवसर पर श्यामभक्तों ने बाबा की झांकी सजाई और जयकारे लगाए। उन्होंने श्याम ध्वजा का पूजन किया और बाबा की ज्योति ली।
श्यामभक्त ओम प्रकाश शर्मा (ढाणी मझाऊ) और सीताराम शर्मा ने बताया कि वर्ष 1997 से हर साल खाटू श्यामजी के लिए यह पदयात्रा जाती है, जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा को लेकर गांव में कई महीने पहले ही उत्साह का माहौल बन जाता है। इससे जुड़े विभिन्न कार्यों का जिम्मा श्रद्धालु संभालते हैं।
यात्रा के रवाना होने से पहले सबको प्रसाद का वितरण किया गया। गांव से आए हुए अन्य श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर गायत्री, सरोज, सोनू, भगवती प्रसाद, महेश, रमाकांत, राजीव, दीपक, नेहा, हिया, राजू पारीक, मोती गुर्जर, रोहिताश, आकाश, अमित, आनंद, अनमोल, अंकुर (बड़ागांव), सुरेश, रामकुमार, मंजू, वंदना, पूजा (बाय), कोमल, निशा, मोनिका, विद्या और अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।