बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मशहूर फैशन प्रदर्शनी हाई लाइफ एक बार फिर बेंगलूरु में अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है। इसका आयोजन 13 फरवरी से द ललित अशोक में होगा। यह 15 फरवरी तक जारी रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि हाई लाइफ प्रदर्शनी डिज़ाइनर फैशन, आकर्षक ज्वेलरी, लग्ज़री एक्सेसरीज़ और ट्रेंड-फ़ॉरवर्ड लाइफस्टाइल कलेक्शन के एक्सक्लूसिव शोकेस के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि इसमें अनूठे क्यूरेटेड लेबल्स, स्टेटमेंट स्टाइल्स और क्लासिक एलिगेंस का शानदार मेल देखने को मिलेगा। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो यादगार शॉपिंग अनुभव पसंद करते हैं।
हाई लाइफ प्रदर्शनी फैशन प्रेमियों के लिए एक ऐसा मौका है, जहां वे लेटेस्ट ट्रेंड्स एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपनी वार्डरोब को अपडेट कर सकते हैं। इस प्रदर्शनी में फैशन से रूबरू होने और उसे महसूस करने का मौका मिलेगा।