निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, ऐसे बनेगा आत्मनिर्भर भारत

कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक योजना का प्रस्ताव दिया है

Photo: nirmala.sitharaman FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मज़बूत करने के लिए कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट्स के लिए एक एन्हांसमेंट स्कीम शुरू की जाएगी। उन्होंने विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम बनाने के लिए कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक योजना का प्रस्ताव दिया है।

वित्त मंत्री ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए 3 डेडिकेटेड केमिकल पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया है। कैपिटल गुड्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए दो जगहों पर हाई-टेक टूल रूम बनाए जाएंगे। उन्होंने वित्तीय वर्ष 27 के बजट में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पर खर्च बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव दिया है।
 
वित्त मंत्री ने ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज संपदा वाले राज्यों को महत्त्वपूर्ण खनिज सुविधाएं स्थापित करने में सहायता देने का प्रस्ताव किया है। बजट 2026-27 में अगले 5 वर्षों में बायोफार्मा में 10,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव है।
  
वित्त मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 पूरी तरह से भारतीय आईपी के लिए डिज़ाइन किए गए इक्विपमेंट और मटीरियल बनाने पर फोकस करेगा। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, रणनीतिक और फ्रंटियर सेक्टर, हेल्थकेयर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सहित 6 सेक्टरों में दखल देने का प्रस्ताव दिया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' सरकार का कर्तव्य है।

About The Author: News Desk