नई दिल्ली/दक्षिण भारत। यहां मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में बुधवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि घटना के समय रवि शंकर प्रसाद वहां मौजूद थे या नहीं।
रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग लगने की सूचना सुबह करीब 8.05 बजे मिली। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में आग लगी थी।
प्रसाद के आवास में आग लगने की सूचना सुबह करीब 8.05 बजे प्राप्त हुई। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में आग लग गई थी।
उन्होंने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह 8.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद थी।