पटना/दक्षिण भारत। बिहार के जमुई जिले में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे हावड़ा-पटना-दिल्ली रूट पर रेलवे सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह हादसा शनिवार रात करीब 11.25 बजे ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिवीजन के तहत लहाबोन और सिमुलतला रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। इसकी वजह से रातभर करीब दो दर्जन ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही और यात्रियों को परेशानी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि आसनसोल, मधुपुर और झाझा स्टेशनों से दुर्घटना राहत ट्रेनें मौके पर भेजी गई हैं और मरम्मत का काम चल रहा है।