शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले गठबंधन किया

राज ठाकरे ने कहा, 'मुंबई का मेयर मराठी होगा और हमारा होगा'

Photo: RajThackeray FB Page

मुंबई/दक्षिण भारत। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों से पहले अपनी पार्टियों के गठबंधन की घोषणा की। इसस तरह महीनों से चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया है।

राज ठाकरे के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि दोनों पार्टियां एकसाथ रहने के लिए साथ आई हैं।

हालांकि, राज ठाकरे ने बीएमसी चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का विवरण साझा नहीं किया।

राज ठाकरे ने कहा, 'मुंबई का मेयर मराठी होगा और हमारा होगा।'

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टियों ने नासिक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए सीट शेयरिंग फाइनल कर ली है, जहां 15 जनवरी को मुंबई और राज्य की 27 दूसरी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशनों के साथ चुनाव होने हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अन्य नगर निकायों में भी दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के लिए बातचीत चल रही है।

उद्धव ने कहा, 'जो लोग भाजपा में जो हो रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते, वे भी हमारे साथ आ सकते हैं।'

About The Author: News Desk