राघोपुर: रुझानों में पिछड़ रहे तेजस्वी यादव

चौथे राउंड की मतगणना हो चुकी है

Photo: tejashwiyadav FB Page

पटना/दक्षिण भारत। बिहार में मतगणना जारी है। रुझानों में राजग ने शानदार बढ़त बना रखी है। वहीं, महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पिछड़ गए हैं। वे 3016 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं। 

बता दें कि ये पंक्तियां लिखते हुए चौथे राउंड की मतगणना हो चुकी थी। अगर तेजस्वी इसी तरह पिछड़ते गए तो राजद के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। उनके नेतृत्व पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

उधर, अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। उन्होंने 8544 वोटों की शानदार बढ़त बना रखी है। यहां राजद के बिनोद मिश्रा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जन सुराज के बिप्लव कुमार चौधरी कोई कमाल नहीं दिखा पाए। वे अब तक 686 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

वजीरगंज में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। यहां बीरेंद्र सिंह 11049 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के चितरंजन कुमार 2154 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। अब तक 1187 वोट नोटा को मिल चुके हैं।

About The Author: News Desk