बिहार चुनाव: रुझानों में राजग का जलवा, इतनी सीटों पर आगे

पिछड़ गया इंडि गठबंधन

फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से।

पटना/दक्षिण भारत। बिहार विधानसभा चुनाव मतगणना के ताजा रुझानों में राजग 190 सीटों पर आगे चल रहा है। विपक्षी इंडि गठबंधन 50 सीटों पर आगे है। ये रुझान बदल रहे हैं। राजग अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर तेजी से आगे निकल रहा है।

243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना जारी है। जमुई में भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार मोहम्मद शमसाद आलम से 2,539 मतों से आगे चल रही हैं।

पहले दौर की मतगणना के बाद जेजेडी संस्थापक तेज प्रताप यादव महुआ में तीसरे स्थान पर थे, जबकि एलजेपी (आरवी) के संजय कुमार सिंह राजद के मुकेश कुमार से आगे चल रहे थे।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार सिर्फ 79 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मोकामा में जदयू के अनंत कुमार सिंह पहले दौर की मतगणना के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद की वीणा देवी से 2,716 मतों से आगे चल रहे हैं।

जेल से चुनाव लड़ने वाले राजद के रीत लाल राय दानापुर में 7,936 से आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के राम कृपाल यादव पीछे चल रहे हैं।

बांकीपुर में भाजपा के नितिन नवीन 2,043 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी पीछे चल रही हैं। पालीगंज में माकपा (एल) लिबरेशन के संदीप सौरव 241 मतों से आगे हैं, जबकि लोजपा (रामविलास) के सुनील कुमार पीछे चल रहे हैं।

About The Author: News Desk