लोगों की सेवा के लिए 30 गुना ज्यादा दृढ़ हूं: एन चंद्रबाबू नायडू

नायडू पहली बार 1 सितंबर, 1995 को अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे

Photo: @ncbn X account

अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने की 30वीं वर्षगांठ पर कहा है कि वे लोगों की सेवा के लिए तीस गुना ज्यादा दृढ़ हैं।

नायडू पहली बार 1 सितंबर, 1995 को अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने साल 1995 से 2004 तक लगातार राज्य पर शासन किया और साल 2014 में और 2024 में कुल चार बार फिर से मुख्यमंत्री बने।

वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'तीस साल बाद, मैं अपने लोगों की सेवा करने के लिए तीस गुना ज्यादा दृढ़ हूं। राज्यपाल अब्दुल नजीर गारू,  उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू और शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता।'

उन्होंने कहा, 'मैं यह उपलब्धि अपने राज्य के लोगों को समर्पित करता हूं, जो इस यात्रा में मेरे साथ रहे हैं और जिनकी शक्ति और भावना मुझे स्वर्णिम आंध्र प्रदेश के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करती रहती है।'

कई हस्तियों ने नायडू को इस अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

About The Author: News Desk