Dakshin Bharat Rashtramat

राजग सरकार ने 11 वर्षों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया: मोदी

'इनसे महिलाओं को काफी लाभ हुआ है'

राजग सरकार ने 11 वर्षों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया: मोदी
Photo: narendramodi FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ से एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने 11 साल के कार्यकाल में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया है।

मोदी ने एक्स पर कहा कि विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

उन्होंने कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला दिया जिनसे महिलाओं को काफी लाभ हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'पिछले 11 वर्षों में राजग सरकार ने महिला-नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया है। स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक, विभिन्न पहलों का ध्यान हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर रहा है।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'उज्ज्वला योजना ने कई घरों में धुआं रहित रसोई बनाई। मुद्रा लोन ने लाखों महिला उद्यमियों को अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया। पीएम आवास योजना में महिलाओं के नाम पर बने घरों ने भी उल्लेखनीय प्रभाव डाला है।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन को शुरू किया। विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।'

About The Author: News Desk

News Desk Picture