Dakshin Bharat Rashtramat

हिना खान ने रॉकी जायसवाल से शादी की

उन्होंने कहा, 'हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया'

हिना खान ने रॉकी जायसवाल से शादी की
Photo: HinaKhanOfficialFC FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हिना खान अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

अभिनेत्री ने बुधवार शाम को अपने विवाह समारोह की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में खान और जायसवाल विवाह पंजीकरण पत्रों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जन्मों-जन्मों तक बना रहेगा। हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करते हैं।'

हिना खान ने कैप्शन में लिखा, 'आज, हमारा मिलन प्यार और कानून में हमेशा के लिए सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'

अपनी शादी में हिना खान ने ओपल ग्रीन हैंडलूम साड़ी पहनी थी, जिस पर सोने और चांदी की आकृतियां थीं। साथ में गुलाबी बॉर्डर था। यह आउटफिट मनीष मल्होत्रा ​​ने डिजाइन किया था।

जायसवाल ने भी मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी एक्रू कुर्ता सेट पहना था। हिना खान और जायसवाल 13 साल से ज़्यादा समय से रिलेशनशिप में थे। उनकी पहली मुलाक़ात 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी, जहां खान ने अक्षरा का किरदार निभाया था और जायसवाल सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे।

About The Author: News Desk

News Desk Picture