सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' अब इस तारीख को होगी रिलीज

फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश एस सिन्हा ने किया है

Photo: sonakshisinhaofficial FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'निकिता रॉय' अब 27 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रहस्यवाद, मनोवैज्ञानिक तनाव जैसे विषयों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश एस सिन्हा ने किया है। पहले यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पवन कृपलानी द्वारा लिखित 'निकिता रॉय' धारणा और वास्तविकता के बीच की नाजुक सीमा का पता लगाती है, तथा दबी हुई सच्चाइयों और मानव मन के अंधेरे कोनों को उजागर करती है।

फिल्म में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण निकी भगनानी और विक्की भगनानी ने किया है। आनंद मेहता, प्रकाश नंद बिजलानी, शक्ति भटनागर, मेहनाज शेख और प्रेम राज जोशी सह-निर्माता हैं।

About The Author: News Desk