Dakshin Bharat Rashtramat

कर्नाटक: 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के कारण भाजपा ने 2 विधायकों को निष्कासित किया

निष्कासित विधायकों ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

कर्नाटक: 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के कारण भाजपा ने 2 विधायकों को निष्कासित किया
Photo: BYVijayendra FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भाजपा ने मंगलवार को कर्नाटक में अपने दो विधायकों एसटी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को कथित 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येडीयुरप्पा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी आलाकमान ने लंबे विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। सोमशेखर और हेब्बार क्रमशः यशवंतपुर और येल्लापुर विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

निष्कासित विधायकों ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक द्वारा हेब्बार को जारी एक आधिकारिक पत्र में पार्टी ने कहा गया, 'पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने 25 मार्च को दिए गए कारण बताओ नोटिस पर आपके जवाब पर विचार किया है और पार्टी अनुशासन के आपके बार-बार उल्लंघन को गंभीरता से लिया है।'

इसमें आगे कहा गया, 'तदनुसार, आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, आप वर्तमान में पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं।'

About The Author: News Desk

News Desk Picture