'ऑपरेशन सिंदूर' कामयाब, देश एकजुट, नेताओं ने लगाए देशभक्ति के नारे

राष्ट्रीय एकता समय की मांग है

सभी दलों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। विभिन्न दलों के राजनेताओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए मिसाइल हमलों की सराहना की और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के नारे लगाए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत माता की जय', जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जय हिंद' और 'जय हिंद की सेना' के साथ ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत किया।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लिखा, 'विश्व को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी होगी।'

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने एक्स पर पोस्ट किया, 'जय हिंद। ऑपरेशन सिन्दूर।'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय एकता समय की मांग है और उनकी पार्टी सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स न्यूज चैनल पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत की पाकिस्तान और पीओके से उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एक अडिग राष्ट्रीय नीति है।'

राहुल गांधी ने लिखा, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद!'

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उर्दू में लिखा, 'मैं हमारी दिफ़ाई अफ़ाज की जानिब से पाकिस्तान में दहशतगर्द ठिकानों पर किए गए दिफ़ाई हमलों का ख़ैर मक़दम करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसा सबक़ सिखाना चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के दहशतगर्दी के ढांचे को तबाह कर देना चाहिए। जय हिंद!'

About The Author: News Desk