दिल्ली: सोमनाथ भारती ने भाजपा विधायक की जीत को दी चुनौती, खुद इतने वोटों से हारे थे!

मालवीय नगर सीट से चुनाव में 7 उम्मीदवार खड़े हुए थे

Photo: attorneybhartiMLA FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली उच्च न्यायालय 'आप' नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर विचार करेगा, जिन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय की जीत को गुरुवार को चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने भारती को उपाध्याय के खिलाफ लंबित आपराधिक मामले के अपने दावे पर कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी।

उपाध्याय ने फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी की मालवीय नगर सीट पर 39,564 मतों से जीत हासिल कर भारती को हराया था।

बता दें कि मालवीय नगर सीट से चुनाव में सात उम्मीदवार खड़े हुए थे। यहां भाजपा के सतीश उपाध्याय सिर्फ 2,131 वोटों के अंतर से जीते थे। वहीं, 'आप' उम्मीदवार सोमनाथ भारती 37,433 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

इस सीट से कांग्रेस ने जितेंद्र कुमार कोचर को खड़ा किया था, जिन्हें सिर्फ 6,770 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी ने चरणजीत कौर को टिकट दिया था। उन्हें 2,38 वोट हासिल हुए थे। इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवार मेघनाद को 192 वोट, युवा भारत राष्ट्रसेवा पार्टी के डॉ. भूपेन्द्र चौरसिया को 162 वोट, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता के भावीश धनखड़ को 144 वोट मिले थे। 532 मतदाताओं ने नोटा पर भरोसा जताया था।

About The Author: News Desk