Dakshin Bharat Rashtramat

श्याम ज्याेति पाठ महिला परिवार द्वारा निशान यात्रा आयोजित

भक्ताें ने पूरे विधि-विधान से निशान पूजा की

श्याम ज्याेति पाठ महिला परिवार द्वारा निशान यात्रा आयोजित
सभी भक्ताें काे निशान वितरण किया गया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। स्थानीय श्याम ज्याेति पाठ महिला परिवार द्वारा रविवार काे रामसिसरिया  गाैशाला से श्याम मंदिर तक निशान यात्रा का आयाेजन किया गया। 

सबसे पहले भक्ताें ने पूरे विधि-विधान से निशान पूजा की तथा सभी भक्ताें काे निशान वितरण किया गया।

तत्पश्चात शाेभायात्रा के साथ सभी श्रद्धालु हाथाें में बाबा का निशान लेकर बाबा श्याम का गुणगान व जयकारे लगाते हुए पैदल श्याम मंदिर पहुंचे और बाबा श्याम काे निशान अर्पण किए। 

दादी धाम प्रचार समिति, जीण दीवाने संस्था व चंद्रप्रकाश रामसिसरिया परिवार ने भी भक्ताें की सेवा का लाभ लिया।

 

About The Author: News Desk

News Desk Picture