जीताे जेबीएन वी-कनेक्ट विमेन बिजनेस रेफरल ग्रुप की बैठक आयोजित

आयाेजन महिला चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना की अध्यक्षता में हुआ

लक्ष्य निर्धारण के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। जीताे नॉर्थ के राजाजीनगर कार्यालय में जेबीएन वी-कनेक्ट की तीसरी बैठक का आयाेजन महिला चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना की अध्यक्षता में हुआ। 

मुख्य वक्ता के रूप में एपेक्स स्वयं में सह-संयाेजिका रिंकू भंसाली ने उपस्थित सदस्याओं काे हमारी क्षमताएं, कमजाेरियां, अवसर के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने लक्ष्य निर्धारण के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। 

प्रज्ञा सेठी ने अंक ज्याेतिष और टैराे कार्ड रीडिंग की उपयाेगिता पर प्रस्तुति दी। वहीं शैक्षणिक स्लाॅट में अंजना जैन ने विशिष्ट पूछताछ के महत्त्व काे समझाते हुए सही क्लाइंट तक पहुँचने की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक का संचालन रेफरल प्रमुख सीमा शाह, रेफरल लीड मीना जैन और रेफरल सचिव लीला पितलिया ने किया। जेबीएन सदस्याओं काे 30 सेकंड में व्यापार प्रस्तुति का अवसर मिला। विभिन्न वर्ग में सदस्याओं काे सम्मानित किया गया।

About The Author: News Desk