बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारतीय स्टेट बैंक ने बेंगलूरु मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान तथा ट्रौमा एवं इमरजेंसी केयर सेंटर को 38.16 लाख रुपए के 2 स्ट्रेचर वाले वाहन और 2 बिना स्ट्रेचर वाले वाहनों सहित कुल 4 इलेक्ट्रिक वाहनों का दान किया है।
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत, बेंगलूरु मंडल की मुख्य महाप्रबंधक जूही स्मिता सिन्हा ने ये वाहन दान किए, जो 86 एकड़ क्षेत्र में फैले विक्टोरिया अस्पताल परिसर के भीतर मरीजों, परिचारकों और डॉक्टरों के लिए मददगार साबित होंगे।
एसबीआई नेटवर्क-1 के महाप्रबंधक सुशील कुमार सिंह सहित बैंक के बेंगलूरु मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी समारोह में सम्मिलित हुए्। इस अवसर पर विशेष अधिकारी, टीईसीसी डॉ. बालाजी एस. पै और नोडल अधिकारी एवं प्रिंसिपल, बीएमसीआरआई डॉ. अशिमा बानू ने आभार व्यक्त किया।