Dakshin Bharat Rashtramat

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

वे शालीमार बाग सीट से विधायक हैं

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
Photo: @gupta_rekha X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा ने बुधवार को उनके नाम की घोषणा की। 

उन्हें दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक में सदन का नेता चुना गया। पार्टी 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है।

रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

बता दें​ कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने चुनावी मुकाबले में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को शिकस्त दी थी। 

रेखा गुप्ता को कुल 68200 वोट मिले थे, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बंदना कुमारी सिर्फ 38605 वोट हासिल कर पाईं। इस तरह रेखा गुप्ता 29595 वोटों के अंतर से जीतीं।

शालीमार बाग सीट से कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा था। यहां से कांग्रेस ने परवीन कुमार जैन को टिकट दिया था, जो सिर्फ 4892 वोट ले पाए थे। 

रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से राजनीति में कदम रखा था। वे वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनी थीं।

वे तीन बार पार्षद रही हैं। इसके अलावा दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की पूर्व महापौर हैं। रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

About The Author: News Desk

News Desk Picture