Dakshin Bharat Rashtramat

दिल्ली में खिलेगा 'कमल'! भाजपा का शानदार प्रदर्शन

'आप' को लगा तगड़ा झटका

दिल्ली में खिलेगा 'कमल'! भाजपा का शानदार प्रदर्शन
Photo: BJP X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतगणना रुझानों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। उसने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 41 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को भारी झटका लगा है। वह सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रही है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से बढ़त बना ली है। इससे पहले, उनके पिछड़ने की खबरें आई थीं। ये पंक्तियां लिखे जाने तक केजरीवाल 343 वोटों से आगे चल रहे थे। वे अब तक 6442 वोट ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना, जो कालकाजी सीट से 'आप' की उम्मीदवार हैं, अभी पिछड़ रही हैं। यहां भाजपा के रमेश बिधूड़ी 1342 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस की अल्का लांबा 8025 वोटों के अंतर के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। बाबरपुर से 'आप' के गोपाल राय ने 8995 वोटों के अंतर से बढ़त बना रखी है। यहां भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

इसी तरह ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी 2260 वोटों के अंतर से आगे चले रहे हैं। यहां 'आप' के अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस की अरीबा खान तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जंगपुरा सीट से भी 'आप' पिछड़ रही है। यहां भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह 1314 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। 'आप' के मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।

About The Author: News Desk

News Desk Picture