बेंगलूरु/दक्षिण भारत। ब्यावर संघ युवा शाखा द्वारा ब्यावर युवा लेडीज विंग का गठन किया गया। युवा अध्यक्ष ललित डाकलिया ने कहा कि लेडीज विंग में ब्यावर प्रवासियाें के परिवाराें की महिलाओं काे जाेड़ा जा रहा है।
लेडीज विंग के मुख्य उद्देश्यों में ब्यावर संघ की प्रगति में नारी मातृशक्ति द्वारा याेगदान प्रदान करना, संघ के कार्यक्रमाें में सहयाेग प्रदान करना और महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम आयाेजित करना हाेगा।
चन्द्रकला डाकलिया, जिया हिंगड़, कंचन छाजेड़, माेनिका कुमट, संगीता पारख, सीमा बाेहरा काे ब्यावर युवा लेडीज विंग संयाेजिका नियुक्त किया गया। सभी संयाेजिकाओं का सम्मान युवा शाखा के पदाधिकारियाें ने किया।
ब्यावर संघ के चेयरमैन अरविन्द खिंवसरा, अध्यक्ष पदम बाेहरा, महामंत्री अरविंद काेठारी, काेषाध्यक्ष दिनेश लाेढ़ा सहित युवा शाखा के विकास खटाेड़, नमित काेठारी, भरत काेठारी, मनीष बाफना, अल्केश हिंगड़, लकी बाेहरा सहित अनेक ने लेडीज विंग की संयाेजिकाओं काे शुभकामना दी।