कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बीबीएमपी अस्पतालों के उन्नयन के लिए 413.71 करोड़ रु. मंजूर किए

जीर्ण-शीर्ण इमारतों को नए भवनों से बदला जाएगा

Photo: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 'ब्रांड बेंगलूरु' योजना के तहत बेंगलूरु सिविक एजेंसी द्वारा संचालित अस्पतालों के उन्नयन के लिए 413.71 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी।

इस योजना के तहत जीर्ण-शीर्ण इमारतों को नए भवनों से बदला जाएगा।

कर्नाटक के कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, 'ब्रांड बेंगलूरु योजना के तहत बृहत् बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) द्वारा संचालित सभी अस्पतालों को 413.71 करोड़ रुपए की लागत से उन्नत किया जाएगा।'

मंत्री ने कहा, 'बीबीएमपी द्वारा संचालित सभी सरकारी अस्पतालों को उन्नत किया जाएगा।'

उनके अनुसार, 13 बीबीएमपी अस्पतालों को 30 बिस्तरों वाले और पांच को 50 बिस्तरों वाले अस्पतालों में अपग्रेड किया जाएगा। 22 डेंटल अस्पताल और सात फिजियोथेरेपी अस्पताल भी स्थापित किए जाएंगे।

About The Author: News Desk