Dakshin Bharat Rashtramat

कंगना का आरोप- 'हिप्र की कांग्रेस सरकार कर्ज लेकर सोनिया गांधी को देती है'

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि पार्टी चुनावों पर 'इतना अधिक' खर्च कैसे करती है!

कंगना का आरोप- 'हिप्र की कांग्रेस सरकार कर्ज लेकर सोनिया गांधी को देती है'
Photo: KanganaRanaut FB Page

शिमला/दक्षिण भारत। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रविवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्ज लेती है और इसे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देती है, जिससे राज्य का खजाना 'खोखला' हो गया है।

यहां एक गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा, 'हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार व्याप्त है और कांग्रेस शासित राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों को खोखला कर दिया है।'

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि पार्टी चुनावों पर 'इतना अधिक' खर्च कैसे करती है!

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'वे कर्ज लेते हैं और सोनिया गांधी को देते हैं, जिससे राज्य खोखला हो गया है।'

रनौत ने कहा, 'आपदाओं और कांग्रेस सरकार ने राज्य को दशकों पीछे धकेल दिया है और मैं लोगों से वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करूंगी।'

उन्होंने आरोप लगाया, 'यदि हम आपदा निधि देते हैं तो वह मुख्यमंत्री राहत कोष में जानी चाहिए, लेकिन सभी जानते हैं कि वह सोनिया गांधी राहत कोष में जाती है।'

About The Author: News Desk

News Desk Picture