वृंदावन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने वार्षिक स्नातक दिवस समारोह मनाया
अनुराग ठाकुर ने स्नातकों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी
By News Desk
On
अतिथियों और फैकल्टी ने विद्यार्थियों को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते जाने के लिए शुभकामनाएं दीं
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। वृंदावन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने हाल में अपने वार्षिक स्नातक दिवस समारोह का आयोजन किया, जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि थे। वृंदावन कॉलेज की सीईओ डॉ. श्रुति शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। उनके अलावा वृंदावन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. वेणुगोपाल, प्राचार्य डॉ. बागप्पा और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रॉबर्ट उट्रेड मौजूद थे।अनुराग ठाकुर ने स्नातकों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्हें भविष्य में उत्कृष्टता पाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अतिथियों और फैकल्टी ने विद्यार्थियों को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते जाने के लिए शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Dec 2025 14:19:38
Photo: smriti_mandhana Instagram account


