कोचिंग हादसा: पुलिस ने 5 और लोगों को गिरफ्तार किया

अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है

कोचिंग हादसा: पुलिस ने 5 और लोगों को गिरफ्तार किया

Photo: Delhi Police

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के सिलसिले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि भारी बारिश के बाद एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत के विरोध में सिविल सेवा अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी राव्ज आईएएस स्टडी सर्किल के बाहर एकत्र हुए और शनिवार को जान गंवाने वाले छात्रों के लिए न्याय की मांग की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों और पुलिस को तैनात किया है।'

अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से चल रहीं कोचिंग कक्षाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

रविवार देर रात जारी दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया कि नगर निगम की एक टीम ने बेसमेंट से चल रहे कोचिंग केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए मध्य दिल्ली कोचिंग हब का दौरा किया।

रविवार देर रात तक की गई कार्रवाई के दौरान करीब 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए