Dakshin Bharat Rashtramat

वाल्मीकि निगम मामला: प्रियांक बोले- एसआईटी की रिपोर्ट आने दीजिए, भाजपा को क्या परेशानी है?

मंत्री ने दावा किया कि हाल ही में यह बात भी सामने आई है कि भाजपा के पूर्व मंत्री इन सबके लिए जिम्मेदार हैं

वाल्मीकि निगम मामला: प्रियांक बोले- एसआईटी की रिपोर्ट आने दीजिए, भाजपा को क्या परेशानी है?
Photo: PriyankMKharge FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। वाल्मीकि निगम से जुड़े कथित घोटाले पर भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि एसआईटी गठित कर दी गई है, उसकी रिपोर्ट आने दीजिए। 

उन्होंने पूछा, भाजपा को इतनी चिंता किस बात की है?' मंत्री ने दावा किया कि हाल ही में यह बात भी सामने आई है कि भाजपा के पूर्व मंत्री इन सबके लिए जिम्मेदार हैं।

प्रियांक खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि अधिकारियों ने इन खातों को ठीक से नहीं संभाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को क्या परेशानी है, मुझे नहीं पता। हमने एमयूडीए मुद्दे के लिए सिंगल जज बेंच भी बनाई है, इसलिए भाजपा को जो भी चिंता है, उसे दस्तावेजों के साथ विधानसभा में उठाना चाहिए।

बता दें कि प्रदेश भाजपा नेताओं ने कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सिद्दरामैया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विधान सौधा की ओर मार्च किया है।

About The Author: News Desk

News Desk Picture