Dakshin Bharat Rashtramat

पश्चिम बंगाल: 4 विधानसभा सीटों पर तृणकां आगे, भाजपा दे रही कड़ी टक्कर

मानिकतला, बागदा, रानाघाट दक्षिण और रायगंज विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को हुए थे

पश्चिम बंगाल: 4 विधानसभा सीटों पर तृणकां आगे, भाजपा दे रही कड़ी टक्कर
Photo: AITCofficial FB page

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। 

मानिकतला, बागदा, रानाघाट दक्षिण और रायगंज विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को हुए थे।

मानिकतला सीट से सुप्ती पांडे 34865 मतों के साथ आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के कल्याण चौबे हैं।

इसी तरह, बागदा से तृणकां की मधुपर्णा ठाकुर 33455 मतों से आगे हैं। यहां भी भाजपा दूसरे स्थान पर टक्कर दे रही है। उसके उम्मीदवार बिनय कुमार बिस्वास को अब तक 74251 मत मिल चुके हैं।

रानाघाट दक्षिण से तृणकां उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी 31737 मतों से आगे हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार बिस्वास अब तक 55548 वोट ले चुके हैं।

रायगंज से तृणकां उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी 50000 की बढ़त बनाए हुए हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के मानस कुमार घोष से है।

About The Author: News Desk

News Desk Picture