Dakshin Bharat Rashtramat

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति के साथ विदेश में हुई लूट

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि वे एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति के साथ विदेश में हुई लूट
Photo: DivyankaTripathiOfficialPage FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। छुट्टियां मनाने फ्लोरेंस गए टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के पासपोर्ट, नकदी और कार्ड चोरों ने चुरा लिए, जब वे इतालवी पर्यटक शहर के निकट एक रिसॉर्ट में ठहरे थे।

दिव्यांका त्रिपाठी ने गुरुवार को फ्लोरेंस से बताया कि वे एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं और भारतीय दूतावास से मदद का इंतजार कर रहे हैं।

यह घटना बुधवार दोपहर (स्थानीय समय) को हुई। लेकिन जब तक उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ लूट हो चुकी है, तब तक शाम हो चुकी थी। 

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने यूरोप गए थे। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विवेक ने यह भी बताया कि उन्हें भारत लौटने के लिए मदद की ज़रूरत है, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं बचे हैं।

विवेक ने कहा कि इस यात्रा के बारे में सबकुछ अद्भुत रहा है, सिवाय इस घटना के। 

बताया कि दंपति अपने ठहरने के लिए जगह देखना गया था। इस दौरान अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया। जब वे सामान लेने वापस लौटे, तो पता चला कि कार से चीजें गायब हैं। 

चोरों ने पासपोर्ट, पर्स, पैसे, खरीदारी का सामान और सभी कीमती चीजें गायब कर दी थीं। उन्होंने कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था।

About The Author: News Desk

News Desk Picture