Dakshin Bharat Rashtramat

मोहन माझी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

कनक वर्धन सिंह देव और प्रवति परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

मोहन माझी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Photo: @mohanmajhi_BJP

भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। भाजपा नेता मोहन चरण माझी ने बुधवार शाम को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रघुबर दास ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उनके बाद भाजपा नेता कनक वर्धन सिंह देव को ओडिशा के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। प्रवति परिदा ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

राज्यपाल ने पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, विभूति भूषण जेना और कृष्ण चंद्र महापात्रा को मोहन माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई।

सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने भी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।

About The Author: News Desk

News Desk Picture