Dakshin Bharat Rashtramat

इस दिन सामने आएगा ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का नाम, भाजपा विधायक दल की होगी बैठक!

भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया

इस दिन सामने आएगा ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का नाम, भाजपा विधायक दल की होगी बैठक!
पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में अनुभवी नेता विधायकों के साथ चर्चा करेंगे

भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। ओडिशा के भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें राज्य के मुख्यमंत्री को चुना जाएगा। इसके अगले दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथग्रहण कार्यक्रम होगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी है। 

गौरतलब है कि 4 जून को भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया था। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री के तौर पर किसी नेता के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

पहले, सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के नाम की काफी चर्चा थी, लेकिन उन्हें मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। अब ब्रजराजनगर से नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी का नाम चर्चा में बताया जा रहा है।

भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने बताया कि विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नई सरकार 12 जून को शपथ लेगी।

वहीं, सुरेश पुजारी ने कहा कि पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में अनुभवी नेता विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।

About The Author: News Desk

News Desk Picture