Dakshin Bharat Rashtramat

मन बदलने का सवाल ही नहीं उठता, भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है: तेदेपा नेता

उन्होंने कहा कि हम राजग का हिस्सा हैं ... इंडि गठबंधन के साथ डील नहीं कर रहे हैं

मन बदलने का सवाल ही नहीं उठता, भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है: तेदेपा नेता
Photo: TDP.Official FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश में तेदेपा की जीत पर इस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य के लोगों का भविष्य चंद्रबाबू नायडू के हाथों में सुरक्षित है।

पार्टी नेता रवींद्र कुमार ने कहा कि यह ऐतिहासिक है और आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए जरूरी था।

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों का भविष्य चंद्रबाबू नायडू के हाथों में सुरक्षित है। लोगों का मानना ​​है कि चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के लिए एकमात्र विकल्प हैं।

क्या तेदेपा किंगमेकर बनने जा रही है? इस पर उन्होंने पार्टी की भूमिका के बारे में कहा कि हमारा गठबंधन जनता के साथ था।

रवींद्र कुमार ने कहा कि मन बदलने का सवाल ही नहीं उठता। हमने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि हम राजग का हिस्सा हैं। हम इंडि गठबंधन के साथ डील नहीं कर रहे हैं।

रवींद्र कुमार ने कहा कि उनसे (इंडि गठबंधन) बातचीत का कोई सवाल ही नहीं है। चंद्रबाबू नायडू राजग की बैठक में शामिल होंगे।

About The Author: News Desk

News Desk Picture