Dakshin Bharat Rashtramat

कसाब को सज़ा दिलाने वाले वकील उज्ज्वल निकम को कितने वोट मिले?

उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा

कसाब को सज़ा दिलाने वाले वकील उज्ज्वल निकम को कितने वोट मिले?
फोटो: चुनाव आयोग की वेबसाइट से।

मुंबई/दक्षिण भारत। इस बार भाजपा के टिकट पर सियासी पारी का आगाज करने वाले मशहूर वकील उज्ज्वल निकम कोई खास कमाल नहीं दिखा ​पाए। उन्हें भाजपा ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था।

पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले उज्ज्वल निकम को सरकार ने साल 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। 

भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वे लोकसभा पहुंचेंगे। हालांकि नतीजे इसके उलट आए। 

उज्ज्वल निकम को 429031 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा। वर्षा को 445545 वोट मिले। इस तरह 16514 वोटों के अंतर से यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।

मुंबई उत्तर मध्य सीट से कुल 27 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां वंचित बहुजन अघाड़ी के संतोष गणपत को 8288 वोट, बहुजन समाज पार्टी के अय्यूब अमीन को 3243 वोट, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (सेक्युलर) के एन्सन थॉमस को 2211 वोट और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के रमजान अली चौधरी को 1531 वोट मिले। 9749 वोट नोटा को मिले।

About The Author: News Desk

News Desk Picture