Dakshin Bharat Rashtramat

अरुणाचल में भाजपा की जीत लोकसभा चुनाव नतीजों का संकेत? हिमंत ने दिया यह जवाब

भाजपा लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में लौटी है

अरुणाचल में भाजपा की जीत लोकसभा चुनाव नतीजों का संकेत? हिमंत ने दिया यह जवाब
Photo: himantabiswasarma FB page

गुवाहाटी/दक्षिण भारत। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत 4 जून को आने वाले लोकसभा चुनाव परिणामों का संकेत है।

सरमा, जो राजग की क्षेत्रीय शाखा नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक भी हैं, ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के नतीजे पार्टी की 'सुशासन और विकास की राजनीति' में लोगों के विश्वास को दर्शाते हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में लौटी है और पार्टी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीती हैं।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी की जीत के कुछ ही घंटे बाद यानी 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह नतीजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, सुशासन और विकास के साथ-साथ जनता की राजनीति को भी दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के मेहनती सम्मानीय कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। यह जीत उस जीत का परिणाम है, जो उन्होंने अथक परिश्रम करके और ईमानदारी से जनता तक हमारे विकास का संदेश पहुंचाया है। अरुणाचल प्रदेश में मिली भारी जीत 4 जून को होने वाली घटना का पूर्व संकेत है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ये नतीजे राज्य के लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा सुशासन और विकास की राजनीति में जबरदस्त विश्वास दर्शाते हैं, जिसका उदाहरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है।

मैं हमारे मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सराहना करता हूं। उन्होंने अथक परिश्रम किया और लोगों के बीच हमारे विकास एजेंडे को उजागर किया है।

About The Author: News Desk

News Desk Picture