Dakshin Bharat Rashtramat

प्रज्ज्वल मामला: देवराजे गौड़ा को चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया

देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात हिरियुर पुलिस ने गुलिहाल टोलगेट पर गिरफ्तार किया

प्रज्ज्वल मामला: देवराजे गौड़ा को चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया
देवराजे गौड़ा पर वीडियो को लीक करने का आरोप है, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज किया है

चित्रदुर्ग/दक्षिण भारत। भाजपा नेता और वकील जी देवराजे गौड़ा को हासन के जद (एस) सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न वीडियो जारी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव से वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात इस जिले की हिरियुर पुलिस ने गुलिहाल टोलगेट पर गिरफ्तार किया।

उन्हें हासन पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जो मामले में उनकी उपस्थिति चाहती थी।

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पूर्व, प्रज्ज्वल से जुड़े कई वीडियो वायरल होने लगे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल फरार हैं और इंटरपोल ने उनके खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया है।

प्रज्वल के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, धमकी, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों सहित तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।

देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साल 2023 में होलेनरासीपुरा से जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। प्रज्ज्वल के पिता एचडी रेवन्ना एक महिला के कथित अपहरण के आरोप में फिलहाल जेल में हैं।

About The Author: News Desk

News Desk Picture