भारत की विविधता: पित्रोदा के बयान पर बोले अन्नामलाई- यह कांग्रेस की ... को दर्शाता है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता और सोच का मानना है कि भारत आक्रमणकारियों की भूमि है!

Photo: @annamalai_k X account

चेन्नई/दक्षिण भारत। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी 'पूर्व के लोग चीनी जैसे, दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं', पर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता और सोच का मानना है कि भारत आक्रमणकारियों की भूमि है और हम आक्रमणकारियों के वंशज हैं।

के अन्नामलाई ने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने लैंगिकवादी, अनर्गल और अपमानजनक बात कही है। अफ़्रीकी या चीनी जैसा दिखने में कुछ भी ग़लत नहीं है। उनका तात्पर्य यह है कि हम इन लोगों के वंशज हैं, 'भारतीय' नहीं।

के अन्नामलाई ने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी, जिसके आका देश के बाहर हैं, यही इस हद तक जा सकती है कि हमें आक्रमणकारियों का वंशज बता सकती है।

के अन्नामलाई ने कहा कि यह न केवल घोर निंदनीय है, न केवल हमें घृणित लग रहा है, बल्कि यह कांग्रेस की मानसिकता को भी दर्शाता है और इसीलिए हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमें कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए।

About The Author: News Desk