जैसलमेर: भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

इस घटना में किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है

सांकेतिक चित्र। साभार: IndianAirForce फेसबुक पेज।

जैसलमेर/दक्षिण भारत। भारतीय वायुसेना का एक दूर से संचालित विमान गुरुवार को यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान वह जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह दुर्घटना जैसलमेर जिले के पिथला गांव के इलाके में हुई है। 

इसमें किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर बताया कि यह रिमोटली पायलटेड विमान था। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गई।

About The Author: News Desk