संयुक्त राष्ट्र के कई प्रमुख निकायों के लिए चुना गया भारत

अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए फिर से महत्त्वपूर्ण चुनाव जीता

तीसरे कार्यकाल के लिए गुप्त मतदान द्वारा पवाडिया को आईएनसीबी के लिए फिर से चुना गया है

संयुक्त राष्ट्र/दक्षिण भारत। भारत को संयुक्त राष्ट्र में कई प्रमुख निकायों के लिए चुना गया है, जिसमें इसके नामांकित जगजीत पवाडिया की एक महत्वपूर्ण जीत भी शामिल है। वे सबसे अधिक वोट हासिल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हुए हैं।

मार्च 2025-2030 तक पांच साल के लिए तीसरे कार्यकाल के लिए गुप्त मतदान द्वारा पवाडिया को अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (आईएनसीबी) के लिए फिर से चुना गया है। उन्हें अत्यधिक प्रतिस्पर्धी चुनाव में सबसे अधिक वोट मिले हैं।

भारत को साल 2025-2029 की अवधि के लिए महिलाओं की स्थिति पर आयोग के लिए भी चुना गया था। वहीं, 2025-2027 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष का कार्यकारी बोर्ड में भी।

इसी तरह साल 2025-2027 के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के कार्यकारी बोर्ड और परियोजना सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में भी उसका निर्वाचन हुआ है।

About The Author: News Desk